Dainik Savera Times

राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास में होने वाला सत्संग कार्यक्रम रद्द, देखें लिस्ट

जालंधर। भारत-पाक के बीच तनावपूर्ण स्थिति को लेकर डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास ने बड़ा फैसला लिया। दरअसल, भारत-पाक के बीच तनावपूर्ण स्थिति को लेकर डेरा ब्यास में आपात बैठक आयोजित हुई। जिसमें डेरा ब्यास में 11 मई को होने वाला सत्संग कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। साथ ही 9 मई से 11 मई 2025 तक डेरा ब्यास में दूसरे भंडारे का निर्धारित सत्संग कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

इस दौरान 9 और 10 मई को होने वाला सवाल जवाब का कार्यक्रम और 11 मई को निर्धारित सत्संग नहीं होगा। आधिकारिक सूचना के अनुसार, संगत से अपील की गई है कि इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक तुरंत पहुंचाया जाए, ताकि कोई भी श्रद्धालु ब्यास की ओर यात्रा न करें।

Exit mobile version