Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर पहुंचीं राधे मां, भक्तों ने गर्मजोशी से किया स्वागत

अमृतसर (ज्योति बहल): धर्म गुरु राधे मां अपने पंजाब दौरे के दौरान अमृतसर पहुंचीं, जहां बड़ी संख्या में उनके भक्तों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए धर्मगुरु राधे मां ने कहा कि नवरात्रि के पावन अवसर पर मुकेरियां में होने वाले धार्मिक आयोजन में शामिल होने वाले जरूरतमंदों को जरूरी सामान दिया जाएगा। इस मौके पर सेवादार टल्ली बाबा मेघा, मनीषा, संजीव गुप्ता, शिवसेना के योगराज, समाजसेवी चन्ना चूड़ेवाला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Exit mobile version