चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बता दें कि 5 मई को सांसद राघव चड्ढा चार सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के साथ राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से सुबह मुलाकात करेंगे, जबकि इसके कुछ ही घंटों बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 10:40 बजे तय समय पर राघव चड्ढा और उनके साथ शामिल अन्य सांसद राष्ट्रपति के सामने अपनी बात रखेंगे।
दोपहर में CM मान की मुलाकात
इसी दिन दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे आम आदमी पार्टी के छह सांसदों को रिकॉल किए जाने से जुड़े मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं।
पार्टी की रणनीति भी तेज
जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी अपने पक्ष को मजबूत करने के लिए व्यापक रणनीति बना रही है। इसी कड़ी में बड़ी संख्या में विधायकों को दिल्ली बुलाने की तैयारी की जा रही है, हालांकि राष्ट्रपति से औपचारिक मुलाकात मुख्यमंत्री ही करेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...