Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राघव चड्ढा बने एक दिन के लिए ब्लिंकिट ‘डिलीवरी बॉय’, कहा- बोर्डरूम से दूर, जमीनी हकीकत..

January 13, 2026

राघव चड्ढा बने एक दिन के लिए ब्लिंकिट ‘डिलीवरी बॉय’, कहा- बोर्डरूम से दूर, जमीनी हकीकत..

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा जोमैटो, स्विगी और ब्लिंकिट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े डिलीवरी एजैंट्स की समस्याओं को उजागर करने को लेकर चर्चा में हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक दिन के लिए ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट की भूमिका निभाई और खुद सड़कों पर डिलीवरी करते नजर आए। चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ह्यएक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘बोर्डरूम से दूर, जमीनी हकीकत में। मैंने उनका एक दिन जिया।’ वीडियो में वह पीली यूनिफॉर्म और डिलीवरी बैग के साथ स्कूटर से डिलीवरी करते दिखे। इससे पहले उन्होंने एक डिलीवरी एजैंट की कमाई का स्क्रीनशॉट साझा कर गिग वर्कर्स की कम मजदूरी, भारी काम और नौकरी की असुरक्षा का मुद्दा उठाया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें