Site icon Dainik Savera Times

पंजाब की झांकी को खारिज करने पर बोले राघव चड्ढा, कहा- अस्वीकार करना इतिहास एवं बलिदानों का अपमान

आज पुरे विश्व में 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इसी के साथ इस गणतंत्र दिवस में पंजाब की झांकी को स्वीकार नहीं किया गया। जिसे लेकर राज्य सभा के सदस्य राघव चड्ढा ने एक ट्वीट शेयर किया। जिस दौरान उन्होंने लिखा- गणतंत्र दिवस पर पंजाब की झांकी को बीजेपी सरकार ने खारिज कर दिया है। पंजाब सिर्फ जमीन का एक टुकड़ा नहीं है, बल्कि भारत की आजादी और पूर्ण गणतंत्र बनने की यात्रा में एक मील का पत्थर है।

हमारी झांकी को अस्वीकार किया जाना हमारे इतिहास और बलिदानों का अपमान है और इससे हर पंजाबी को गहरी ठेस पहुँचती है।तुम बस इतना कर सकते हो कि नीचे गिर जाओ और एक झांकी को अस्वीकार कर दो, भाजपा। लेकिन आप गणतंत्र बनने के लिए भारत के संघर्ष के इतिहास से हमारा नाम नहीं हटा सकते – एक ऐसा संघर्ष जिसमें आपका योगदान शून्य रहा है। पंजाब दबदा नी, पंजाब रुकदा नी।

Exit mobile version