Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rahul Gandhi की “भारत जोड़ो यात्रा” का पंजाब में एक दिन हुआ पूरा, 19 जनवरी को पठानकोट में करेंगे संबोधित

January 11, 2023

Rahul Gandhi की “भारत जोड़ो यात्रा” का पंजाब में एक दिन हुआ पूरा, 19 जनवरी को पठानकोट में करेंगे संबोधित

लुधियाना: राहुल गांधी ने आज गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेक कर पंजाब में “भारत जोड़ो यात्रा” की विधिवत शुरूआत की। उसके बाद ध्वज हस्तांतरण समारोह हुआ जहां हरियाणा के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष को झंडा सौंपा।

इसके बाद सरहिंद से जब यात्रा शुरू हुई तब बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान आम आदमी पार्टी के पूर्व सांसद डॉ धर्मवीर गांधी भी राहुल गांधी के साथ चले। डॉ धर्मवीर ने कहा कि आज देश में धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और संघवाद को बचाने के लिए यह यात्रा बहुत जरूरी है।

इस यात्रा ने देश को नई आशा दी है और वह यात्रा को अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं। राहुल गांधी ने डॉ धर्मवीर को कश्मीर में भी यात्रा में आने के लिए आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया।

उसके बाद 12 बजे कांग्रेस सांसद एवं पार्टी के संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, राज्य के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा एवं अन्य नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान भारत जोड़ो यात्र के एंथम सांग का पंजाबी वर्जऩ लॉन्च किया गया।

राजा ने राज्य में यात्रा के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि आज सुबह यात्रा सरहिंद से शुरू हुई। सुबह के सत्र में यात्रियों ने करीब 14 किलोमीटर पदयात्रा की। इस दौरान यात्रा का जबरदस्त स्वागत हुआ। 12 तारीख को यात्रा सुबह 7:00 बजे शुरू होगी, क्योंकि डीजीपी ने खराब मौसम और सुरक्षा कारणों से 1 घंटे देर से आगे की यात्रा शुरू करने के लिए रिक्वेस्ट किया था।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें