Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

24 स्टेशनों पर यात्रियों से रूबरू हुआ रेलवे

October 22, 2026

24 स्टेशनों पर यात्रियों से रूबरू हुआ रेलवे

Rail Jan Samvad Held at 24 Stations in Firozpur Division : फिरोजपुर। रेलवे सेवाओं को बेहतर और यात्री-अनुकूल बनाने के लिए फिरोजपुर मंडल के 24 रेलवे स्टेशनों पर ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अमृतसर, जालंधर सिटी, लुधियाना, फिरोजपुर कैंट, ब्यास और फगवाड़ा समेत विभिन्न स्टेशनों पर रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों, युवाओं और अन्य हितधारकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान यात्री सुविधाओं, स्वच्छता और रेल सेवाओं से जुड़े सुझाव सुने गए। अधिकारियों ने प्राप्त प्रतिक्रियाओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों, युवाओं तथा अन्य हितधारकों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया और रेल सेवाओं, यात्री सुविधाओं, स्वच्छता आदि विषयों पर उनके सुझावों और प्रतिक्रियाओं को सुना। प्राप्त सुझावों और प्रतिक्रियाओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही, युवाओं की सक्रिय भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए उनके साथ ‘रेल जन युवा संवाद’ भी स्थापित किया गया, जिससे कि रेलवे सेवाओं को बेहतर बनाने में युवा अपने विचार एवं सुझाव साझा कर सकें। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने इस अभियान की अगुआई करते हुए फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक नितिन गर्ग ने अमृतसर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों, युवाओं तथा अन्य हितधारकों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया।

रेल यात्रियों ने इस पहल की सराहना की तथा यात्री सुविधाओं और स्वच्छता के लिए रेलवे द्वारा उठाए गए कदमों पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने अपने बहुमूल्य सुझाव भी साझा किए। मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने बताया कि फिरोजपुर मंडल के प्रमुख एवं छोटे रेलवे स्टेशनों पर ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम के माध्यम से यात्रियों, युवाओं और अन्य हितधारकों से सीधे संवाद कर उनके सुझाव एवं प्रतिक्रियाएं प्राप्त की जा रही हैं। यह पहल यात्रियों को यात्री सुविधाओं से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखने का अवसर प्रदान कर रही है। यात्रियों की सक्रिय भागीदारी और प्राप्त सुझावों के आधार पर रेल सेवाओं को अधिक सुविधाजनक एवं यात्री-अनुकूल बनाना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें