Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर-जालंधर स्टेशनों पर रेल वन ऐप का प्रचार, यात्रियों को ऑनलाइन टिकटिंग के लिए किया प्रेरित

अमृतसर: रेलयात्रियों की सुविधा एवं डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज अमृतसर और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशनों पर ‘रेल वन ऐप’ के माध्यम से टिकट खरीदने को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार के दिशा-निर्देशों में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान आज स्टेशन परिसर में बैनर एवं स्टैंडी लगाकर यात्रियों को ‘रेल वन ऐप’ के लाभों से अवगत कराया गया। मौके पर इन दोनों स्टेशनों पर लगभग 100 से अधिक यात्रियों के मोबाइल फोन में ‘रेल वन ऐप’ इंस्टॉल कराया गया। इस ऐप के उपयोग से अनारक्षित टिकट खरीदने पर 3 प्रतिशत का छूट मिलता है, टिकट काउंटर पर लंबी कतार से छुटकारा मिलता है, सभी लेन-देन पूर्णतः ऑनलाइन होते हैं और खुले पैसों की कोई समस्या नहीं रहती।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार ने बताया कि फिरोजपुर मंडल का लक्ष्य है कि डिजिटल सेवाओं के माध्यम से यात्रियों को सरल एवं सुगम सेवाएं प्रदान की जाएं। रेलयात्रियों के लिए ‘रेलवन’ ऐप इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा हैं। इस सुविधा के तहत यात्रियों को कई लाभ प्राप्त होते हैं, जिनमें छुट्टे पैसे रखने की झंझट से मुक्ति, 3 प्रतिशत की छूट, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल तथा कतारों से निजात शामिल है।

इस ऐप के उपयोग से अनारक्षित टिकट खरीदने पर 3 प्रतिशत का छूट मिलता है, टिकट काउंटर पर लंबी कतार से छुटकारा मिलता है, सभी लेन-देन पूर्णतः ऑनलाइन होते हैं और खुले पैसों की कोई समस्या नहीं रहती।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

Exit mobile version