Railway Announces Festival Special Trains : लुधियाना। त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लुधियाना और पूर्णिया जंक्शन के बीच आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। दोनों दिशाओं में ये ट्रेनें दो-दो दिन चलेंगी। रेलवे ने इनके संचालन की तारीख, समय और ठहराव वाले स्टेशनों का शेड्यूल जारी कर दिया है।
ये ट्रेनें नवंबर में दोनों दिशाओं में दो-दो दिन चलेंगी। रेलवे ने इनके चलने की डेट, समय और रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों की जानकारी जारी कर दी है। आइए जानते हैं इसके बारे में स्पेशल ट्रेन शेड्यूल ट्रेन नंबर 04660 लुधियाना से पूर्णिया के बीच 5 नवंबर और 9 नवंबर 2026 को चलेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 04659 पूर्णिया से लुधियाना के बीच 6 और 10 नवंबर 2026 को चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 04660 लुधियाना जंक्शन से दोपहर 12 बजे रवाना होगी। रास्ते में धंडारी कलां, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, सिवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बछवारा, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, सहरसा और बनमनखी स्टेशन पर रुकेगी।
यह ट्रेन अगले दिन रात 9:30 बजे पूर्णिया जंक्शन पहुंचेगी। दोनों फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें आरक्षित होंगी और इनमें स्लीपर व जनरल क्लास के कोच लगाए जाएंगे। यात्री इन ट्रेनों के ठहराव और समय की विस्तृत जानकारी रेलवे की वेबसाइट या रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 से प्राप्त कर सकते हैं।

