पंजाब डेस्क: पटियाला के शंभू बॉर्डर के पास देर रात रेलवे लाइन पर हुए धमाके में मारे गए व्यक्ति की पहचान हो गई है। बता दें कि इस घटना में जिस व्यक्ति की मौत हुई थी, उसका नाम जगरूप सिंह उर्फ जूपा बताया जा रहा है। शुरुआती जांच और सुरक्षा एजेंसियों की जानकारी के बाद इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।
धमाके में मारे गए व्यक्ति की पहचान
जानकारी के अनुसार, जगरूप सिंह पंजाब के तरनतारन जिले के गांव पंजवड़ का रहने वाला था और उसकी उम्र लगभग 33 वर्ष बताई जा रही है। वह पेशे से आटा चक्की चलाता था और अपने परिवार के साथ गांव में रहता था। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने गांव में डेरा डाल दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें…
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के दौरान पोस्टर फाड़ने के एक मामले में उसके खिलाफ झब्बल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज थी। इसके अलावा उसके खिलाफ कोई गंभीर आपराधिक मामला दर्ज होने की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...