Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेलवे का फैसला, 30 सितंबर तक 36 ट्रेनें रद्द

September 13, 2023

रेलवे का फैसला, 30 सितंबर तक 36 ट्रेनें रद्द

फिरोजपुर : फिरोजपुर रेलवे मंडल ने 36 यात्री गाड़ियों को रद्द किया है। रेलवे ने झांसी रेल मंडल के अंतर्गत वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर रिपेयर का काम किए जाने के कारण ट्रैफिक ब्लॉक करने का फैसला लिया है। 11 से 30 सितंबर तक 36 रेलगाड़ियों को रद्द करने के साथ ही 2 रेलगाड़ियों को आंशिक रूप से रद्द किया है। इनमें से 8 मुख्य यात्री गाड़ियां पंजाब से होकर आतीजाती हैं। रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर रिपेयरिंग व ट्रैफिक ब्लाक के कारण यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि जो 36 रेलगाड़ियां अस्थाई रूप से रद्द की गई हैं, वह कार्य पूरा होने पर बहाल कर दी जाएंगी। प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वह घर से निकलते समय अपनी रेलगाड़ी की सही स्थित जरूर एक बार चैक कर लें।

रद्द की गई गाड़ियां
गाड़ी नं.                                   तारीख
दुर्ग-जम्मूतवी (12549)                 22, 26 व 29 सितंबर
जम्मूतवी-दुर्ग (12550)                 14, 21 व 28 सितंबर
फिरोजपुर कैंट-छिंदवाड़ा (14624)    11 से 29 सितंबर
छिंदवाड़ा-फिरोजपुर कैंट (14623)    12 से 30 सितंबर
कोरबा-अमृतसर (18237)             11 से 28 सितंबर
अमृतसर-कोरबा (18238)             13 से 30 सितंबर
दुर्ग-ऊधमपुर (20847)                13, 20 व 27 सितंबर
ऊधमपुर-दुर्ग (20848)                14, 21 व 28 सितंबर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें