Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेलवे ने जम्मूतवी और वाराणसी के बीच चलने वाली रेलगाड़ी का मुकेरियां रेलवे स्टेशन पर एक मिनट का स्टॉपेज प्रदान करने का लिया निर्णय

January 8, 2024

रेलवे ने जम्मूतवी और वाराणसी के बीच चलने वाली रेलगाड़ी का मुकेरियां रेलवे स्टेशन पर एक मिनट का स्टॉपेज प्रदान करने का लिया निर्णय

फिरोजपुर: रेल यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुविधा प्रदान करने के लिए रेलवे ने जम्मू तवी और वाराणसी के बीच चलने वाली रेलगाड़ी संख्या 12237/12238 (बेगमपुरा एक्सप्रेस) का मुकेरियां रेलवे स्टेशन पर एक मिनट का स्टॉपेज प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस रेलगाड़ी के ठहराव से क्षेत्र की जनता को लखनऊ, वाराणसी के लिए सुपरफास्ट ट्रेन की सेवा उपलब्ध होगी। इस रेलगाड़ी के ठहराव का शुभारम्भ मुकेरिया रेलवे स्टेशन पर आज दिनांक 08.01.2024 को माननीय केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री, भारत सरकार श्री सोम प्रकाश जी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

इसके अतिरिक्त मुकेरियां रेलवे स्टेशन पर आम जनता की सुविधा के लिए नवनिर्मित हाई लेवल प्लेटफार्म तथा नवीनीकृत टॉयलेट ब्लाक का भी उ‌द्घाटन माननीय केन्द्रीय वाणिज्य एवं उ‌द्योग राज्यमंत्री, भारत सरकार श्री सोम प्रकाश जी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक मुकेरियां श्री जंगीलाल महाजन, माननीय पूर्व विधायक मुकेरियां श्रीमती इंदु बाला, मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे फिरोजपुर श्री संजय साहू, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री आर. के. कालड़ा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शुभम कुमार, नगर कौंसिल के चेयरमैन श्री विनोद कुमार, अन्य रेल अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।

उपरोक्त ट्रेन का मुकेरियां रेलवे स्टेशन पर अस्थायी ठहराव विवरण इस प्रकार है:-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें