Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather Today: पंजाब के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का पूरा अपडेट

September 28, 2026

Punjab Weather Today: पंजाब के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का पूरा अपडेट

Punjab Weather Today: पंजाब में मानसून एक बार फिर सुस्त पड़ता नजर आ रहा है। पिछले दो दिनों से कई इलाकों में आसमान पर बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई। हालांकि, मौसम में बनी नमी और बादलों की मौजूदगी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली है।

औसत तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट

मौ अमृतसर 32.1°C, पठानकोट 31.0°C, मोहाली 30.9°C, चंडीगढ़ 30.5°C और जसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में करीब 1.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। इसके बावजूद राज्य में बठिंडा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अन्य प्रमुख शहरों में फरीदकोट का तापमान 34.0°C, अमृतसर 32.1°C, पठानकोट 31.0°C, मोहाली 30.9°C, चंडीगढ़ 30.5°C और जालंधर 30.3°C रहा। वहीं लुधियाना में 29.4°C और पटियाला में 29.5°C तापमान दर्ज किया गया।

आज इन जिलों में हो सकती है हल्की बारिश

28 सितंबर को पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से फिलहाल किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

बारिश की संभावना वाले जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर, फिरोजपुर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, मानसा, जालंधर, कपूरथला और मोगा शामिल हैं।

ये भी पढ़ें…

29 सितंबर से मौसम में आएगा और बदलाव

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक पंजाब में बारिश की संभावना बेहद कम रहने की उम्मीद है। इस दौरान आसमान अपेक्षाकृत साफ रह सकता है और धूप निकलने के कारण तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें