Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather Update: पंजाब के पांच जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम

Punjab Weather Update 31 oct

Punjab Weather Update 31 oct

Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी और उमस के बीच मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। 27 अगस्त को हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे पंजाब के पांच जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं, चंडीगढ़ में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार शहर में एक-दो दौर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है।

बारिश की कमी से बढ़ी गर्मी और उमस

पंजाब में बीते दिनों बारिश कम होने के कारण तापमान के साथ-साथ उमस में भी बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान में मामूली 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद यह सामान्य से करीब 1.9 डिग्री अधिक बना हुआ है।

राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा।

26 अगस्त को बारिश का अनुमान रहा गलत

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने 26 अगस्त को पंजाब के नौ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया था। हालांकि, पूर्वानुमान के बावजूद किसी भी जिले में उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं की गई।

बारिश न होने का सीधा असर तापमान पर दिखाई दिया और राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान 33.1 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया।

ये भी पढ़ें…


मानसून ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ इस समय पंजाब के आसपास सक्रिय है। इसके साथ ही उत्तरी हरियाणा के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है। इन दोनों मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से पंजाब और चंडीगढ़ में बादल छाए रहने की संभावना है।

हालांकि पूरे राज्य में तेज बारिश की उम्मीद नहीं है, लेकिन कुछ इलाकों में रुक-रुककर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इससे उमस और गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Exit mobile version