Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather Update: पंजाब में 4 दिन बारिश का अलर्ट, जालंधर में बादल छाए रहेंगे; पढ़ें IMD की रिपोर्ट

Punjab Weather Update

Punjab Weather Update

Punjab Weather Update: पंजाब के लोगों को जल्द ही उमस और तेज गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में मानसून के और अधिक सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। विभाग ने 21 से 23 जुलाई तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

चंडीगढ़ में बारिश के बाद बढ़ी उमस

बीते 24 घंटों के दौरान चंडीगढ़ में 6.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। हालांकि बारिश के बाद तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई। शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान अधिकतम आर्द्रता 91 प्रतिशत तक पहुंच गई।

1 जून से अब तक चंडीगढ़ में कुल 214.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से लगभग 30.6 प्रतिशत कम है।

पंजाब के कई जिलों में गर्मी का असर बरकरार

पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के बावजूद कई जिलों में गर्मी और उमस बनी रही। बठिंडा राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा फिरोजपुर में 37.3 डिग्री और बरनाला में 36.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

राज्य का औसत अधिकतम तापमान पिछले दिन की तुलना में लगभग 1 डिग्री सेल्सियस कम रहा और सामान्य स्तर के आसपास बना रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सबसे कम 25.3 डिग्री सेल्सियस पठानकोट में दर्ज किया गया।

आज से उत्तर पंजाब में तेज बारिश के आसार

मौसम विभाग की सात दिन की भविष्यवाणी के अनुसार, आज से उत्तर पंजाब के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश शुरू हो सकती है। 21 से 23 जुलाई के बीच चंडीगढ़, मोहाली सहित पंजाब के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें…

21 जुलाई को अधिकांश जिलों में व्यापक बारिश की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि 21 जुलाई को पंजाब के अधिकांश हिस्सों में व्यापक स्तर पर बारिश होगी। लगातार बारिश के चलते तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस व भीषण गर्मी से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

Exit mobile version