Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather Update: पंजाब के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, चंडीगढ़ में रहेगा शुष्क मौसम

Today weather 5 Oct 2026

Today weather 5 Oct 2026

Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के सात जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं, चंडीगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। दूसरी ओर, पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं के कारण पंजाब के कई शहरों में वायु प्रदूषण की समस्या भी गंभीर होती जा रही है।

7 जिलों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे पंजाब के सात जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर शामिल हैं। हालांकि, चंडीगढ़ में आज और कल मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है।

पंजाब में बढ़ा रात का तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। इस दौरान राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बावजूद तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक बना हुआ है।

बल्लोवाल सौंखड़ी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। यह इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही।

13 नवंबर को भी हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 13 नवंबर को भी पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। विशेष रूप से पठानकोट और होशियारपुर में बारिश के आसार हैं।

इसके बाद 14 से 17 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। अगले पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। इसके अलावा, राज्य के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध देखने को मिल सकती है।

चंडीगढ़ में 17 नवंबर तक साफ रहेगा मौसम

चंडीगढ़ में 12 से 17 नवंबर के बीच मौसम ज्यादातर साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

ये भी पढ़ें…

पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ी इलाकों में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

12 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि की आशंका है। वहीं, 12 और 13 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है।

Exit mobile version