Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में बदला मौसम, चार जिलों में बारिश के आसार

Rain Alert in Four Punjab Districts : लुधियाना। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने 15 नवंबर को फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

जालंधर में सुबह हल्का कोहरा और फगवाड़ा में बारिश से ठंड बढ़ गई। वहीं, राज्य में रात के तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन न्यूनतम तापमान अब भी सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक बना हुआ है। पठानकोट 12.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। इस बीच आज सुबह जालंधर में हल्के कोहरे और फगवाड़ा में बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया, जबकि चंडीगढ़ में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है।

पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) के अनुसार पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के ऊपर एक नया पश्चिमी विक्षोभ बना है। पश्चिमी विक्षोभ, जो पहले सक्रिय था, उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ा और इस क्षेत्र को पार कर गया। वहीं, रात के तापमान में भी 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के बावजूद, न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक बना हुआ है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान पठानकोट में 12.8 डिग्री दर्ज किया गया।

Exit mobile version