Rain Alert Issued for Several Parts of Punjab : लुधियाना। पंजाब में अगले दो से तीन दिनों के दौरान कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी की मौसम वैज्ञानिक डॉ. पवनीत कौर किंगरा ने मध्य और दक्षिणी जिलों के लिए 12 अक्टूबर को येलो अलर्ट जारी किया है।
उन्होंने बताया कि दिन का तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है, जबकि रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग ने किसानों को कृषि कार्यों से पहले मौसम की जानकारी लेने और आम लोगों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी है। इस बारे में बात करते हुए डॉ. किंगरा ने बताया कि अभी दिन का तापमान तो सामान्य है, लेकिन रात का तापमान सामान्य से ज़्यादा चल रहा है।
उन्होंने बताया कि आज दिन का तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज़्यादा है। उन्होंने अगले तीन दिनों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना दोहराई, खासकर पठानकोट और गुरदासपुर ज़िलों के साथ-साथ 12 तारीख को मध्य और दक्षिणी ज़िलों में ऐसी बारिश की संभावना जताई। इन ज़िलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है और इस संबंध में आम लोगों और किसानों से खास अपील की गई है। साथ ही, यह भी बताया गया कि 1970 के बाद से रात के तापमान का रिकॉर्ड टूट गया है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपना काम करने से पहले मौसम की जानकारी देख लें और आम लोगों से अपील की जाती है कि वे बदलते मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखें।

