Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather: पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Punjab Weather

Punjab Weather

Punjab Weather: पंजाब में शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और लू से काफी राहत मिली है।

रोपड़, जालंधर और पठानकोट में बारिश का असर

रोपड़ में सुबह तेज बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं पठानकोट में बारिश के साथ ओले भी गिरे, जिससे मौसम सुहावना हो गया। जालंधर में भी तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई और कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि की खबरें सामने आईं। पिछले कई दिनों से पंजाब के अधिकांश हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में थे। ऐसे में बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई है।

ये भी पढ़ें: Weather Update: लोगों को चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत, दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

तापमान में आई गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण पंजाब के अधिकतम तापमान में औसतन 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद राज्य का तापमान सामान्य स्तर से लगभग 2.8 डिग्री नीचे पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में भी करीब 1.2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है, जिससे सुबह और रात के समय मौसम अपेक्षाकृत ठंडा महसूस हो रहा है।

बठिंडा रहा सबसे गर्म जिला

बारिश के बावजूद बठिंडा राज्य का सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी बठिंडा में सबसे कम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए पंजाब में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। इसके साथ गरज-चमक, ओलावृष्टि और भारी बारिश की संभावना भी जताई थी। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें: 6 साल पुराने दीपक हत्याकांड में दोषी को उम्रकैद, चार बरी

31 मई तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 31 मई को भी पंजाब के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि इसके बाद मौसम फिर से शुष्क होने की संभावना है।

जून की शुरुआत में फिर बढ़ेगी गर्मी

1 जून से अगले तीन दिनों तक पंजाब में मौसम साफ रहने का अनुमान है। बारिश की गतिविधियां कम होने के कारण तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इन दिनों तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

Exit mobile version