Rain expected in Punjab over the next 4-5 days : लुधियाना। पंजाब में कमजोर मॉनसून के बीच अगले चार-पांच दिनों तक कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। पठानकोट और होशियारपुर में आज-कल, जबकि रूपनगर में परसों येलो अलर्ट जारी किया गया है। लुधियाना में अगस्त की सामान्य 190.3 मिमी बारिश के मुकाबले अब तक सिर्फ 84.4 मिमी बारिश दर्ज हुई है।
जुलाई हो या अगस्त, अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है। पंजाब के उत्तर-पूर्वी ज़िलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन बाकी ज़िलों में हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस बारे में जानकारी दी है। PAU की मौसम वैज्ञानिक पवनीत कौर किंगरा ने बताया कि लुधियाना में दिन और रात का तापमान सामान्य के आसपास है। उन्होंने कहा कि अगले चार-पांच दिनों तक पंजाब के सभी ज़िलों में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन पठानकोट, होशियारपुर और अन्य इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पहले से ही अनुमान था कि इस बार मॉनसून कमज़ोर रहेगा। लुधियाना में अगस्त महीने में सामान्य बारिश 190.3 मिमी होती है, जबकि अब तक केवल 84.4 मिमी बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि इस बार मॉनसून के दौरान कोई ऐसा सिस्टम नहीं बना जिससे भारी बारिश हो पाती।

