राजपुरा: बीते दिन हुई भारी बारिश ने राजपुरा शहर के बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक दावों की पोल खोलकर रख दी है। एक भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां एक पिता अपनी बेटी को कंधों पर उठाकर घुटनों तक भरे पानी में से गुजरने को मजबूर है, ताकि वह अपनी बेटी को स्कूल बस तक छोड़ सके। राजपुरा निवासी पिछले दो दशकों से ‘अंडरग्राउंड पाइप लाइन’ के सपने सुन रहे हैं, लेकिन आज भी हालात जस के तस बने हुए हैं।
जब हालात बिगड़े तो पार्षद रूपिंदर रूपी ने तुरंत अधिकारियों को फोन घुमाकर सख्त रवैया अपनाया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। सैनेटरी इंस्पैक्टर विकास चौधरी ने बताया कि उनकी टीम सुबह 4 बजे से ही मैदान में है। कई इलाकों में से मोटरों के जरिए पानी निकालने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। दूसरी ओर, शहर के दोनों अंडर-ब्रिज पानी भर जाने के कारण बंद कर दिए गए हैं, जिसके कारण टाउन की तरफ आने वाला सारा ट्रैफिक कालका रोड वाले रेलवे ओवर-ब्रिज पर आ गया है।
इस कारण शहर में लंबा जाम लग गया है। वाहनों को सरहिंद बाईपास वाले ओवर-ब्रिज की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है। सवाल यह उठता है कि क्या राजपुरा वासियों को हर साल इसी तरह पानी की मार झेलनी पड़ेगी, या प्रशासन कभी इस समस्या का कोई पक्का समाधान निकालेगा?
मेष: दिन शुभ रहेगा...