Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में बारिश का कहर जारी, ब्यास नदी के पानी को लेकर आया बड़ा अपडेट

ब्यास: पिछले दो दिनों से ब्यास नदी में पानी की भारी आवक के कारण लोगों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ था। लेकिन दो दिनों के बाद, आज ब्यास नदी कुछ हद तक शांत दिख रही है और इसके साथ ही पानी का डिस्चार्ज लेवल भी कुछ कम दर्ज किया गया है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए गेज रीडर उमेद सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों से ब्यास नदी में पानी की भारी आवक के कारण जलस्तर काफी बढ़ गया था।

उन्होंने बताया कि अब 735.10 गेज वाली ब्यास नदी में लगभग 29 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।

ये भी पढ़े- नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता यादवेन्द्र सिंह, राजनीति में दौड़ी शोक की लहर 

Exit mobile version