जालंधर में सोमवार सुबह धूप खिलने के बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई और काले घने बादलों ने पूरे आसमान को ढक लिया। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत मिलने पर लोगों ने सुकून की सांस ली। पंजाब के विभिन्न इलाकों में हो रही बारिश से किसानों के साथ-साथ आम लोगों को भी बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। फिलहाल पंजाब के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
Jalandhar Rain: जालंधर में बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

