Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather Update: पंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, जानें अगले दिनों का मौसम

September 8, 2026

Punjab Weather Update: पंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, जानें अगले दिनों का मौसम

Punjab Weather Update: पंजाब में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, चंडीगढ़ में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। बारिश की गतिविधियां कम होने के कारण प्रदेश में उमस और गर्मी बढ़ सकती है।

तापमान में मामूली बढ़ोतरी

पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बठिंडा एयरपोर्ट पर 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पठानकोट में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

सोमवार को सिर्फ पठानकोट में हुई बारिश

सोमवार को पंजाब के अधिकांश हिस्से सूखे रहे। मौसम विभाग ने 14 जिलों में बारिश का अनुमान जताया था, लेकिन पठानकोट को छोड़कर किसी अन्य जिले में बारिश दर्ज नहीं हुई। पठानकोट में करीब 0.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

दो पश्चिमी विक्षोभ और मानसून ट्रफ सक्रिय

मौसम में बदलाव के पीछे इस समय दो पश्चिमी विक्षोभ का असर बताया जा रहा है। इनमें से एक कश्मीर और आसपास के इलाकों में सक्रिय है, जबकि दूसरा ऊपरी वायुमंडलीय स्तर पर प्रभाव डाल रहा है। इसके अलावा मानसून ट्रफ भी उत्तर भारत के क्षेत्रों से गुजर रही है।

इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से पंजाब के कुछ उत्तरी और पूर्वी जिलों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

9 सितंबर को इन जिलों में बारिश

9 सितंबर को पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

10 सितंबर को चार जिलों में बारिश के आसार

10 सितंबर को बारिश का दायरा थोड़ा बढ़ सकता है। इस दिन पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

11 सितंबर को भी बना रहेगा बारिश का सिलसिला

11 सितंबर को भी पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें…

उमस बढ़ने के आसार

मानसून गतिविधियों में कमी के चलते पंजाब में आने वाले दिनों में गर्मी के साथ-साथ नमी बढ़ सकती है। तापमान सामान्य के करीब रहने के बावजूद उमस के कारण लोगों को अधिक गर्मी महसूस हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें