Site icon Dainik Savera Times

पटियाला में 2 दिन बाद भी बरिश का पानी सड़कों पर जमा

पटियाला: शहर के त्रिपड़ी टाउन के साथ सटे इलाके आनंद नगर-ए एक्सटेंशन में सड़कों की खराब हालत एवं सडकों पर जमा बरसाती पानी की हालत को बयां करते हुए कहा है कि वह पिछले लंबे समय से कालोनी में रह रहे हैं। लेकिन उनकी कालोनी पूर्ण तौर पर विकसित नहीं हुई है। इलाका वासियों ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर मांग की है कि उनको इस समस्या सा निकाला जाए। लोगों का कहना है कि आपके ध्यान में लाना चाहते हैं कि उनके इलाके का विकास नहीं हो रहा है।

सड़कों की हालत खराब है, बरसाती पानी का जलभराव हो जाता है, काफी स्ट्रीट लाइटें बंद रहती हैं। यह बात पहले भी संबंधित अधिकारियों सहित सरकार के ध्यान में लाई गई है कि आनंद नगर-ए एक्सटेंशन पटियाला में सड़कों की हालत बहुत खराब है, बारिश के पानी की निकासी का कोई प्रावधान नहीं है और अधिकांश सीवेज ब्लॉक बना रहता है। जिससे इलाके के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।


इस लिए आपसे अनुरोध है कि प्राथमिकता के आधार पर आनंद नगर-ए एक्सटेंशन में सड़कों, सीवरेज और बारिश के पानी की समस्या का उचित हल करवाया जाए ताकि लोग अपना जीवन आराम से जी सकें। इसके अलावा कुछ लोगों ने अपने घरों के सामने मलबा डालकर पानी को रोकने की भी कोशिश की है, जिससे सड़कों से गुजरना काफी मुश्किल हो गया है। उनके बारे में भी नगर निगम को ध्यान देना चाहिए। इस लिए हमारी एक बार फिर से अपील है कि हमारे इलाके की प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही कर विकास कार्यों को पूर्ण करवाया जाए।

Exit mobile version