Site icon Dainik Savera Times

बाढ़ से डूब रहे पंजाब को बचाने के लिए सांसद में आवाज उठाई जाएगी : राजा वड़िंग

तरनतारन/श्री गोइंदवाल साहिब: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष व लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग वीरवार को विधानसभा हलका खडूर साहिब के पूर्व विधायक रमनजीत सिंह सिक्की को साथ लेकर पानी से प्रभावित गांवों (धूंदा व मुंडापिंड) का दौरा करते प्रभावित लोगों से बातचीत के लिए पहुंचे। मौके पर लोगों ने बताया कि उनकी सुध लेने के लिए कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा तो राजा वड़िंग ने तुरंत डिप्टी कमिश्नर राहुल को फोन काल की। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर से नाराजगी जाहिर करते कहा कि प्रशासनिक अधिकारी चैन की नींद सो रहे हैं, लेकिन बाढ़ पीड़ितों की सुध लेने वाला यहां कोई नहीं।

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अपना हैलीकाप्टर बाढ़ पीड़ितों के लिए तो भेज दिया, लेकिन प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए कोई प्रबंध नहीं किया गया। हैलीकाप्टर भेजकर पीड़ित परिवारों से झूठी हमदर्दी जिताने का ढोंग किया जा रहा है। राजा वड़िंग ने कहा कि बाढ़ से डूब रहे पंजाब को बचाने के लिए सांसद में आवाज उठाई जाएगी, क्योंकि केंद्र का भी फर्ज बनता है कि आपदा की स्थिति में राहत पैकेज जारी किया जाए।

वड़िंग ने कहा कि जिला प्रशासन का स्थानीय लोगों की सुध न लेना, यह संकेत देता है कि सरकार पूरी तरह से गैर जिम्मेदार है। पूर्व विधायक रमनजीत सिंह सिक्की ने कहा कि खडूर साहिब हलके में केवल झूठे मुकदमों की सियासत चलती है। आप के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने अपने परिवार व चहेतों की तिजौरियां भरने में कसर नहीं छोड़ी। इस मौके गुरविंदर सिंह राय, अवतार सिंह बब्बू, जुगिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, भुपिंदर नैयर, जोगा सिंह, जसकीरत सिंह लालपुरा, विजय कुमार, रंजीत सिंह राणा पवार ने राजा वड़िंग को सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें: 10, 20 और 50 रुपए के नोटों की कोई कमी नहीं, सरकार ने संसद में दी जानकारी

Exit mobile version