Site icon Dainik Savera Times

राजा वरिंग की वार्निग: 1 महीने ’च मसले न होए हल्ल, ते फेर करांगे कोई वड्डी गल्ल!

लुधियाना: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वरिंग अपने कांग्रेसी पार्षदों के साथ निगम कमिश्नर को मिलने पहुंचे और पार्षदों को आ रही समस्साओं संबंधी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि एमपी लैंड फंड का 250 करोड़ रुपए पिछले साल का निगम के पास पड़ा है, जिसे लगाने में निगम कमिश्नर व उनकी टीम असफल रही है। यह पैसा शहर की डिवैल्पमैंट पर खर्च होना था।

वहीं पार्षद कोटे का डेढ़ रुपए जोकि वार्ड के काम करवाने के लिए दिया जाता है, उसका इस्तेमाल नहीं करने दिया जा रहा। इसके उल्ट पार्षदों के वार्ड का काम हारे हुए पार्षद, वार्ड इंचार्ज व विधायक करवा रहे हैं। लाइटों को लगाने तक की जानकारी पार्षदों को नहीं दी जाती। यही नहीं जो काम हो रहे हैं, उनके उद्घाटन भी विधायकों द्वारा किए जा रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सफाई मुलाजिम जोकि कागजों में काम कर रहे हैं, असल में आते ही नहीं हैं और उन्हें तनख्वाह जारी की जा रही है। यही कारण है कि लुधियाना शहर सफाई के मामले में पिछड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सफाई मुलाजिमों को रखने के लिए डेढ़ लाख रुपए गरीबों से लिया जा रहा है। इसके अलावा बहुत सारे मुलाजिम कागजों में आऊटसोर्स पर रखे जा रहे हैं और पैसे अफसर ले रहे हैं, जिसकी शिकायत जल्द ही विजीलैंस में की जाएगी। ऐसा भी मामला ध्यान में आया है कि सफाई मुलाजिम कागजों में काम कर रहे हैं और पैसे छोटे-छोटे मुलाजिम ले रहे हैं।

ट्रेैक्टर, पानी की टंकिया मिसिंग हैं, जिसकी जानकारी आरटीआई द्वारा ली जाएगी। पार्षदों के इलाके में पैच वर्क किए गए हैं, परंतु कांग्रेसी पार्षदों के वार्ड में पैच वर्क ही नहीं किए गए। राजा वरिंग ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके ध्यान में आया है कि कई सरकारी ड्राइवर कागजों में निगम ऑफिस में काम कर रहे है परंतु असल में वह विधायकों व अफसरों के घरों में काम कर रहे हैं। इस बात के सबूत इकट्ठे किए जाएंगे और कमिश्नर से मांग की कि इन सभी का हल निकाला जाए।

राजा वरिंग ने कहा कि वह सभी कांग्रेसी पार्षदों के साथ उनके वार्ड के कामों के लिए मीटिंग रखेंगे क्योंकि हाऊस की मीटिंग में कांग्रेसी पार्षदों को बोलने का मौका नहीं दिया गया। पार्षदों के अधिकारी का हनन किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा राजा वरिंग ने पार्षद पति इंदरजीत इंदी के साथ हुई धक्काशाही को लेकर आवाज बुलंद की और कहा कि ऐसा दोबारा किसी कांग्रेसी पार्षद के साथ हुआ तो वह चुप नहीं बैठेंगे। एक महीने में अगर पार्षदों की समस्याओं का समाधान न हुआ तो वह कमिश्नर ऑफिस के बाहर समूह कांग्रेस लीडरशिप के साथ धरने पर बैठेंगे। वहीं, निगम कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि कांग्रेसी पार्षदों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और किसी को भी किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

Exit mobile version