Site icon Dainik Savera Times

राजा वड़िंग ने हरपाल चीमा की चुनौती की स्वीकार, कहा- सिर्फ कांग्रेस और अकाली क्यों आप नेताओं का भी होना चाहिए डोप टैस्ट

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Cheema) की चुनौती स्वीकार किया। जिसमें, उन्होंने कहा था कि कांग्रेस और अकाली नेताओं को डोप टैस्ट करवाना चाहिए। वड़िंग ने खेद जताया कि चीमा मामले को गंभीरता से लेने की बजाय राजनीतिकरण करने और आरोप लगाने की कोशिश कर रहे हैं। वड़िंग ने कहा कि कि वे चीमा के सुझाव का स्वागत करते हैं।

लेकिन, सवाल यह है कि सिर्फ अकाली और कांग्रेस नेताओं का ही डोप टैस्ट क्यों, आम आदमी पार्टी के नेताओं का क्यों नहीं। उन्होंने सुझाव दिया कि सभी राजनीतिक नेताओं को समय-समय पर डोप टैस्ट करवाना चाहिए और इसमें शराब भी शामिल होनी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने हर नेता और जनप्रतिनिधि का समय-समय पर डोप टैस्ट करवाने के लिए कानून बनाने का सुझाव दिया।

अफीम की खेती की अनुमति देने के अपने सुझाव का जिक्र करते हुए वड़िंग ने कहा कि उन्हें बताया गया कि यहां सिंथैटिक ड्रग की लत ज्यादा नहीं है, क्योंकि लोग सीमावर्ती राजस्थान में लाइसैंसी दुकानों से अफीम खरीदते हैं और यह सिंथैटिक ड्रग से कहीं कम हानिकारक है। इसी तरह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा पंजाब के हित में सभी अकाली धड़ों को एकजुट होने के सुझाव के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में वड़िंग ने दावा किया कि अकाली और भाजपा पहले ही गुप्त समझौता कर चुके हैं। लेकिन, दोनों पार्टियों को पंजाब की जनता ने नकार दिया है और उनके पास कोई मौका नहीं है।

Exit mobile version