Site icon Dainik Savera Times

राजा वड़िंग का दावा : तरनतारन उपचुनाव में कांग्रेस ही जीतेगी, बोले- इस चुनाव को जीतने के लिए एक ठोस रणनीति तैयार करनी होगी

तरनतारन Tarn Taran by-election: विधानसभा क्षेत्न तरनतारन से कांग्रेस पार्टी के संभावित उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की एक विशाल बैठक पंजाब प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अध्यक्षता में सत्कार पैलेस, तरनतारन में हुई, जिसमें वरिष्ठ नेता सुखिवंदर सिंह डैनी बंडाला, पूर्व विधायक डॉ. राज कुमार वेरका, पूर्व विधायक सुनील दत्ती, हरप्रताप सिंह अजनाला, रमनजीत सिंह सिक्की पूर्व विधायक, तरसेम सिंह डीसी, गुरशरण कौर रंधावा, जसकरण सिंह काहलों, नरिंदर सिंह संधू शामिल हुए। इस बैठक में राजा वड़िंग द्वारा एकित्रत कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और संभावित उम्मीदवारों से तरनतारन विधानसभा के आगामी उपचुनाव लड़ने के बारे में उनके विचारों की जानकारी प्राप्त की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए अमरिंदर सिंह राजा विड़ंग ने कहा कि मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि इस निर्वाचन क्षेत्र का पूरा नेतृत्व इस चुनाव को लड़ने के लिए एक मंच पर इकट्ठा हुआ है और इस चुनाव को लड़ने के लिए सभी दावेदारों ने मुझे विश्वास दिलाया है कि पार्टी हाईकमान जिसे भी टिकट देगी, बाकी सभी उसका पुरजोर समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव को जीतने के लिए एक ठोस रणनीति तैयार करनी होगी और बूथ स्तर तक कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को जुटाना होगा, जिसमें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता स्थानीय नेताओं के साथ संपर्क स्थापित करेंगे और जमीनी स्तर पर काम कर रहे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करेंगे। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल बादल का आधार समाप्त हो चुका है और आम आदमी पार्टी को चुनाव लड़ने के लिए अपनी पार्टी का कोई उम्मीदवार नहीं मिला है, जिसके कारण वह एक ऐसे उम्मीदवार को मैदान में उतार रही है जिसे लोगों ने विधानसभा चुनावों में दो बार नकार दिया था।

उन्होंने कहा कि यह वही उम्मीदवार है जिसे कांग्रेस पार्टी 2017 के चुनाव में एक बार हरा चुकी है और उसे फिर से भारी अंतर से हराएगी, इसलिए उससे डरने की कोई जरूरत नहीं है। कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए सुझावों पर विचार करते हुए उन्होंने कहा कि अभी तक केवल अकाली दल ने ही अपने उम्मीदवार की घोषणा की है। कांग्रेस पार्टी जल्द ही इस हलके से अपने उम्मीदवार की घोषणा करेगी, लेकिन उससे पहले हलके के दोनों ब्लॉकों में बड़ी बैठकें की जाएंगी, जिसमें 10 से 15 हजार कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और नेता भाग लेंगे।

अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा विड़ंग ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्नी चरणजीत सिंह चन्नी, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व उपमुख्यमंत्नी सुखिजंदर सिंह रंधावा, खुद वह और कांग्रेस पार्टी के कई अन्य दिग्गज नेता सहित कांग्रेस पार्टी का पूरा नेतृत्व इस चुनाव के दौरान स्थायी रूप से तरनतारन में डेरा डालेगा और यह चुनाव जीतने के बाद ही अपने घरों को देखेगा। इस अवसर पर पंचायती राज संगठन पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजबीर सिंह भुल्लर, शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लखिवंदर सिंह लक्की, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता करणबीर सिंह बुर्ज, हरशरण सिंह मल्लाह, चेयरमैन रणजीत सिंह राणा गंडीविंड, एडवोकेट जगमीत सिंह गंडीविंड, अवतार सिंह तनेजा, किरणजीत सिंह मिट्ठा माड़ीमेघा, मनिंदरपाल सिंह पलासौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version