Site icon Dainik Savera Times

Ludhiana : राजन पांधे बने भाजपा पंजाब के सोशल मीडिया सह संयोजक

Rajan appointed BJP’s social media co-convener. : लुधियाना। भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने संगठनात्मक स्तर पर सोशल मीडिया टीम में नई नियुक्ति करते हुए लुधियाना के राजन पांधे को प्रदेश सोशल मीडिया का सह संयोजक नियुक्त किया है। प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक अजय अरोड़ा ने प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलु की सहमति से यह नियुक्ति की। जिम्मेदारी मिलने पर राजन पांधे ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह पार्टी की विचारधारा, केंद्र सरकार की नीतियों और संगठन की गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरी टीम के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। साथ ही पंजाब में भाजपा संगठन को सोशल मीडिया के माध्यम से और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। राजन पांधे ने प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों, संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलु जी, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक अजय अरोड़ा सहित समस्त प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वह पार्टी की मजबूती के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेंगे।
Exit mobile version