Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजिंदर बेरी ने बाबा सोढल जी के दरबार में टेका माथा

September 25, 2026

राजिंदर बेरी ने बाबा सोढल जी के दरबार में टेका माथा

Rajinder Beri Pays Obeisance at Baba Sodal Temple : जालंधर। जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के प्रधान एवं पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने शुक्रवार को साथियों सहित श्री सिद्ध बाबा सोढल जी के मंदिर में माथा टेका।

उन्होंने पंजाब की खुशहाली और जालंधरवासियों की तरक्की व सुख-समृद्धि के लिए अरदास की तथा बाबा सोढल जी के मेले में पहुंचने वाली संगत को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बाबा सोढल जी का मेला ऐतिहासिक और धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। हर वर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर बाबा सोढल जी के दरबार में पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की बाबा सोढल जी के प्रति गहरी आस्था है और लोग यहां पहुंचकर परिवार की सुख-शांति तथा समृद्धि की कामना करते हैं।

उन्होंने कहा कि बाबा सोढल जी का आशीर्वाद जालंधरवासियों सहित पंजाब के लोगों पर बना रहे और सभी के जीवन में सुख-समृद्धि आए, यही उनकी प्रार्थना है। इस अवसर पर रविंदर सिंह लाडी, जगजीत सिंह जीता, सुधीर घुग्गी, राजेश जिंदल टोनू, जतिंदर जोनी, महेश मनू, राजिंदर सहगल, दीना नाथ प्रधान, आलम अली, प्रशांत कोहली, मुनीश पाहवा, एडवोकेट संदीप कुमार, एडवोकेट विक्रम दत्ता, कपिल देव, सुनील कुमार, रमन बहल, हरीश कुमार राजू, रविंदर रवि, प्रिंस और हरमीत लवली सहित अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें