Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजविंदर कौर ने संत सीचेवाल संग बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

August 31, 2025

राजविंदर कौर ने संत सीचेवाल संग बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

पंजाब डेस्क। आज हलका कैंट प्रभारी मैडम राजविंदर कौर थियारा ने सुल्तानपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्यसभा सांसद संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल के साथ बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री पहुंचाई।

इस दौरान राजविंदर कौर थियारा ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के आगे इंसान बेबस हो जाता है, लेकिन पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि किसी भी प्रभावित परिवार को मुश्किलों का सामना न करना पड़े। सरकार लगातार लोगों को राहत टीमें, दवाइयां, खाने-पीने की चीजें और जरूरी सुविधाएं मुहैया करा रही है।

इस अवसर पर हलका कैंट की पूरी टीम, इलाका पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष और मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुभाष भगत भी मौजूद थे। आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया कि लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है और सरकार व संगठन बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी निष्ठा से खड़े हैं।

सूबे में कुल 1312 गांव हुए बाढ़ से प्रभावित
राजस्व मंत्री के अनुसार दी गई जानकारी के अनुसार अब तक पंजाब के कुल 1312 गांव प्रभावित हुए हैं। इनमें अमृतसर के 93, बरनाला के 26, बठिंडा के 21, फतेहगढ़ साहिब का 1, फाजिल्का के 92, फिरोज़पुर के 107, गुरदासपुर के 324, होशियारपुर के 86, जालंधर के 55, कपूरथला के 123, लुधियाना के 26, मालेरकोटला के 4, मानसा के 77, मोगा के 35, पठानकोट के 81, पटियाला के 14, रूपनगर के 2, संगरूर के 22, एसएएस नगर का 1, एसबीएस नगर के 3, श्री मुक्तसर साहिब के 74 और तरनतारन के 45 गांव शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें