राकेश मिड्डा बने मोगा हलके के संगठन प्रभारी

Rakesh appointed as organization in-charge : मोगा। आम आदमी पार्टी की ओर से हलका मोगा का संगठन प्रभारी नियुक्त किए जाने पर राकेश मिड्डा को विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने सिरोपा देकर सम्मानित किया। विधायक ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और मेहनत से पार्टी का संगठन जमीनी स्तर पर और मजबूत होगा।
विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि राकेश मिड्डा पार्टी के मेहनती, अनुभवी एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं और उन्हें विश्वास है कि वह अपनी मेहनत, लगन और अनुभव से हलका मोगा में पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की मेहनत और आपसी तालमेल पर निर्भर करती है। राकेश मिड्डा को संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने से पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को नई मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने में भी मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि राकेश मिड्डा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय बनाकर संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने राकेश मिड्डा को दोबारा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता मिलकर संगठन को और मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे।
