Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राकेश राठौर ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का किया सम्मान, संगठन को और मजबूत करने का जताया विश्वास

October 5, 2026

राकेश राठौर ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का किया सम्मान, संगठन को और मजबूत करने का जताया विश्वास

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष जरनैल सिंह डिंपला और चंदन रखेजा को मुंह मीठा करवाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने दोनों नेताओं के उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां मेहनती और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जरनैल सिंह डिंपल और चंदन रखेजा अपने-अपने मंडलों में संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे तथा केंद्र और भाजपा की जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है तथा आगामी समय में संगठन और अधिक सशक्त होकर जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करेगा। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से उपस्थित रविंद्र सोनकर, मनोज अग्रवाल, प्रदीप भाटिया, गुरविंदर सिंह मुल्तानी, पवन कुमार व अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें