
Raksha Bandhan Market Buzz in Ludhiana : लुधियाना। रक्षाबंधन के त्योहार में कुछ ही दिन बाकी हैं और बाजारों में राखियों व मिठाइयों की दुकानें सज गई हैं। लुधियाना के मीना बाजार की थोक राखी मार्केट में भी रौनक देखने को मिल रही है, लेकिन दुकानदारों के मुताबिक पिछले साल की तुलना में इस बार कारोबार करीब 50 फीसदी रह गया है।
दुकानदारों का कहना है कि बढ़ती गर्मी के कारण ग्राहक कम निकल रहे हैं, वहीं ऑनलाइन मार्केट से राखी खरीदने का चलन बढ़ने से ऑफलाइन कारोबार पर भी असर पड़ा है। इस बार बच्चों के लिए सेल्फी वाली राखियों की खास मांग है। इसके अलावा दूर-दराज या विदेश राखी भेजने के लिए विशेष बॉक्स भी बाजार में उपलब्ध हैं। रक्षाबंधन के त्योहार में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। मिठाई की दुकानों से लेकर राखी की दुकानों तक खूब चहल-पहल नजर आ रही है। लुधियाना में भी राखी को लेकर बाजार पूरी तरह सज चुके हैं।
लुधियाना के मीना बाजार की बात करें तो यहां भी राखी की दुकानें सजी हुई हैं। लुधियाना की होलसेल मार्केट के एक दुकानदार ने बताया कि ग्राहक तो बाजार में आ रहे हैं, लेकिन कारोबार काफी कम हो गया है। पिछले साल की तुलना में इस बार काम करीब 50 फीसदी ही रह गया है। दुकानदार के अनुसार, कारोबार कम होने के पीछे एक तरफ बढ़ती गर्मी है, जिसके कारण लोग कम बाहर निकल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ऑनलाइन मार्केट भी इसकी बड़ी वजह है। आजकल ज्यादातर लोग ऑनलाइन ही राखियां खरीद लेते हैं, जिसका सीधा असर दुकानदारों के कारोबार पर पड़ रहा है।
इस बार बच्चों के लिए बाजार में खास तरह की सेल्फी वाली राखियां भी आई हैं, जिनकी काफी मांग देखने को मिल रही है। इसके अलावा राखी को दूर-दराज के इलाकों या विदेश भेजने के लिए विशेष राखी बॉक्स भी बाजार में उपलब्ध हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...