Dainik Savera Times

अमृतसर में हिमालय परिवार का रक्षा सूत्र कार्यक्रम सम्पन्न, 500 से अधिक महिलाओं को बांटे सूट

पंजाब डेस्क: अमृतसर में हिमालय परिवार की ओर से रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम हिमालय परिवार पंजाब के अध्यक्ष मोहित अरोड़ा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान 500 से अधिक महिलाओं को सूट वितरित किए गए और महिलाओं ने राखी बांधकर रक्षा सूत्र पर्व मनाया।

कार्यक्रम में हिमालय परिवार के संरक्षक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार, हिमालय परिवार के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष परमजीत सिंह गिल तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलवीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Raksha Sutra program of Himalaya Parivar concluded in Amritsar

इस अवसर पर मोहित अरोड़ा ने कहा कि रक्षा सूत्र केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे, सम्मान और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हिमालय परिवार सामाजिक सेवा, संस्कार और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। अमृतसर में आयोजित यह पहला रक्षा सूत्र कार्यक्रम है और भविष्य में पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Exit mobile version