Site icon Dainik Savera Times

Moga: फौजी वीरों को राखी बांध मनाया गया रक्षाबंधन

मोगा: सेवा भारती मोगा की ओर से शहीदी पार्क में रक्षाबंधन का पर्व देश की रक्षा में जुटे फौजी वीरों के सम्मान में मनाया गया। इस दौरान सेवा भारती के सदस्यों ने फौजी वीरों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान सेवा भारती के सदस्यों ने कहा कि देश के सैनिक अपने परिवारों से दूर रहकर दिन-रात सीमाओं की रक्षा करते हैं। सैनिकों के त्याग, साहस और समर्पण के कारण ही देशवासी अपने घरों में सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना पाते हैं।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/232261.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/232259.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/232260.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/232249.mp4

 

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं है, बल्कि यह उन वीर जवानों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर भी है, जो देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर रहे हैं। फौजी वीरों को राखी बांधते हुए सदस्यों ने उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उपस्थित लोगों ने कहा कि देश के सैनिकों के प्रति सम्मान और उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। कार्यक्रम के दौरान वीर जवानों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दी गईं। इस अवसर पर परवीन बंसल, नवीन पुरी, महामंत्री कुलवंत राजबोद, चेतन सर, विशाल गुप्ता, डॉ. केवल कृष्ण बंसल, सेवा भारती के अध्यक्ष सतपाल जिंदल, तरसेम लाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। अंत में उपस्थित लोगों ने देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों को नमन किया और भारत माता की जय के जयघोष लगाए।

📍 Location: मोगा

Exit mobile version