Site icon Dainik Savera Times

पंजाब की विरासत और संस्कृति से दुनिया को परिचित करवाने के लिए ‘रंगला पंजाब महोत्सव’ का शुभारंभ

अमृतसर: पंजाब सरकार राज्य की समृद्ध विरासत और संस्कृति से देश व पूरी दुनिया को परिचित करवाने और राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘रंगला पंजाब महोत्सव’ के तहत विरासती मेलों का आयोजन करेगी। यह जानकारी पर्यटन और सांस्कृतिक मामले की मंत्री अनमोल गगन मान ने दैनिक सवेरा से सांझा की। उन्होंने कहा कि पंजाब की समृद्ध विरासत और संस्कृति से दुनिया को परिचित करवाने, राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और सैलानियों को पंजाब की ओर आकर्षित करने के लिए राज्य में साल भर विरासती मेलों और त्यौहारों का आयोजन किया जाएगा।

शुक्रवार को ‘रंगला पंजाब महोत्सव’ के तहत अमृतसर में पाईटैक्स ग्राऊंड में टूरिजम सैक्रेटरी अमित ढाका ने रिबन काट कर रंगला पंजाब महोत्सव का शुभारंभ किया। उनके साथ डीसी अमृतसर घनश्याम थोरी, एडीसी सुरिंदर सिंह, पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और असिस्टैंट कमिश्नर फूड एंड सैफ्टी राजिंदर पाल सिंह भी उपस्थित थे। ढोलक की थाप पर सभी गणमान्य लोग स्टालों का निरीक्षण करते नजर आए। इस मेले में 56 फूड स्टॉल लगाए गए हैं जिसमें से 33 फूड स्टॉल अमृतसर के खाने की विरासत को झलकाते हैं। इसी के साथ यहां पर वेरका और मार्कफेड का स्टॉल भी पंजाबियत की झलक दिखा रहा है। इसके अलावा खरीदो-फरोख्त करने के लिए 60 स्टॉल लगे हुए हैं। सभी स्टालों के आसपास सफाई का बहुत ध्यान रखा जा रहा है।

Exit mobile version