Site icon Dainik Savera Times

कनाडा में पंजाबी गायक Ammy Virk की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग

ओटावा : पंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क ने 5 सितंबर की शाम कनाडा के अब्बॉट्सफोर्ड में रोजर्स फोरम में परफॉर्म किया था। इसके कुछ देर बाद रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500-ब्लॉक में एक गाड़ी पर फायरिंग की गई। अब्बॉट्सफोर्ड पुलिस डिपार्टमैंट के मुताबिक, गाड़ी पर 7 गोलियां चलाई गईं। हालांकि इस हमले में एमी विर्क सुरक्षित है और इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस ने मामले की जांच मेजर क्राइम यूनिट को सौंपी है। बताया गया है कि एक गहरे रंग की एसयूवी में सवार लोगों ने काफिले में एमी विर्क की रोल्स रॉयस कार पर गोली चलाई। बुलेटप्रूफ रोल्स-रॉयस की वजह से एमी विर्क की जान बची। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब्बॉट्सफोर्ड पुलिस ने घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए लोगों से मदद मांगी है। पुलिस खास तौर पर उन लोगों से संपर्क करने की अपील कर रही है, जिनके पास 5 सितंबर की रात 10.45 बजे से 11.30 बजे के बीच मैक्कलम रोड इलाके की डैशकैम फुटेज हो सकती है।

Exit mobile version