Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू हुई ‘रेपिडो’ सेवा

अमृतसर: उत्तर रेलवे ने फिरोजपुर मंडल के अमृतसर रेलवे स्टेशन पर रेलयात्रियों की सुविधा के लिए ‘रेपिडो’ एप्प आधारित परिवहन सेवा का शुभारंभ किया। यह सुविधा नॉन फेयर रेवेन्यू सेवा के अंतर्गत तीन वर्षों के लिए प्रारंभ की गई है। यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर रेपिडो का एक विशेष काउंटर भी स्थापित किया गया है, जहां से यात्री एप्प संबंधी जानकारी एवं सहायता प्राप्त कर सकते है। रेपिडो एक भारतीय एप्प आधारित टैक्सी सेवा है, जिसके माध्यम से ई-रिक्शा, ऑटो, बाइक तथा कैब बुक की जा सकती है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि इस पहल से यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। यात्रियों की आवश्यकताओं को देखते हुए भविष्य में इस प्रकार की सेवाओं का विस्तार फिरोजपुर मंडल के अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य जहां यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है, वहीं नॉन फेयर रेवेन्यू आय के स्रोतों को भी मजबूती प्रदान करना है। रेपिडो एप्प को रेलवन एप्प पर प्रदर्शित करने हेतु आईआरसीटीसी को भी प्रस्ताव भेजा गया है, ताकि यात्री एक ही प्लेटफॉर्म पर ट्रेन की टिकट के साथ-साथ टैक्सी सेवा भी आसानी से बुक कर सकें।

Exit mobile version