लुधियाना: सिविल अस्पताल लुधियाना में चूहों के आतंक के मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने पंजाब के स्वास्थ्य प्रमुख सचिव, सिविल सर्जन लुधियाना और डीसी लुधियाना को 22 मई को सुनवाई की अगली तारीख से पहले अपनी रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।
लुधियाना में चूहों का आतंक
कल लुधियाना के सिविल अस्पताल से एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें चूहे अस्पताल के प्रसूति वार्ड में उत्पात मचाते नजर आ रहे थे। मरीजों के अनुसार, रात के समय चूहे उनके बिस्तर पर कूद पड़ते हैं, जिसके बाद मरीजों को पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ती है।
चूहों के आतंक के कारण मरीजों का रहना लगभग असंभव हो गया है। मातृ-शिशु देखभाल इकाई में चूहों की बड़ी संख्या अस्पताल की स्वच्छता स्थितियों पर गंभीर सवाल उठाती है।

