Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

रवनीत बिट्टू ने की चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक, अक्तूबर तक सभी काम पूरे करने के निर्देश

June 25, 2025

रवनीत बिट्टू ने की चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक, अक्तूबर तक सभी काम पूरे करने के निर्देश

चंडीगढ़ Railway Station: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की अगुवाई में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में रेल मंत्रलय, रेलवे बोर्ड, रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) और उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य इस महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना की प्रगति की समीक्षा करना और आगे की रणनीति तय करना था।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए रवनीत सिंह बिट्टू ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष कार्यों को तेज गति से पूरा किया जाए और भीड़भाड़ वाले समय में आम जनता को होने वाली असुविधा को कम से कम किया जाए। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास आरएलडीए द्वारा ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमैंट और कंस्ट्रक्शन) मोड में किया जा रहा है और इसकी कुल लागत 462 करोड़ रुपए है। यह परियोजना चंडीगढ़ ट्राईसिटी क्षेत्र के लिए एक आधुनिक, विश्व स्तरीय बहु-मोडल परिवहन केंद्र के रूप में स्टेशन को विकसित करने का लक्ष्य है। इस स्टेशन का कुल विकास क्षेत्र 1,92,248 वर्ग मीटर है, जबकि निर्मित क्षेत्र 27,383 वर्ग मीटर है। परियोजना की संशोधित पूर्णता तिथि अक्तूबर 2025 तय की गई है।

अपग्रेडेड चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह 2061 तक प्रतिदिन 1 लाख से अधिक यात्रियों की अनुमानित आवाजाही को संभाल सके। बैठक आरएलडीए के उपाध्यक्ष मनोज गर्ग, प्रिंसीपल एग्जीक्यूटिव डायरैक्टर, गति शक्ति/रेलवे बोर्ड डॉ. संजीव गर्ग, कार्यकारी निदेशक एमओएसआर धनंजय सिंह, मुख्य परियोजना निदेशक उत्तर रेलवे संजय श्रीवास्तव, सदस्य योजना आरएलडीए तरुण कुमार गोयल, मुख्य परियोजना प्रबंधक आरएलडीए बलबीर सिंह और निदेशक रेलवे बोर्ड एमएस नेगी मौजूद थे।

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की ऐसी होगी तस्वीर

*चंडीगढ़ और पंचकूला दोनों ओर नए जी+3 स्टेशन भवन (8,367 वर्ग मीटर प्रत्येक)

*72 मीटर चौड़ा और 80 मीटर लंबा कवर कॉनकोर्स यात्रियों को प्लेटफामोर्ं पर निर्बाध आवाजाही सुविधा

* दो 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज (एफओबी)

* 24,515 वर्ग मीटर का विस्तृत पार्किग क्षेत्र

*स्टेशन में 30 लिफ्ट और 10 एस्केलेटर होंगे

* 1,180 वर्ग मीटर का कॉनकोर्स क्षेत्र जिसमें 1,050 सीटें, फूड कोर्ट्स, रिटेल स्पेस, रिटायरिंग रूम, को-वकिर्ंग स्पेस, पेड लाउंज जैसी आधुनिक सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

* 4,000+ वर्ग मीटर का वाणिज्यिक क्षेत्र जिसमें कियोस्क, फूड आउटलेट्स और शॉपिंग स्पेस
शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें