Site icon Dainik Savera Times

जालंधर से पठानकोट जाने वालों के लिए खास खबर: दोआबा टिप्पर यूनियन का रोष मार्च, रूट हो सकते हैं प्रभावित

जालंधर: पंजाब सरकार की नीतियों से नाराज़ दोआबा टिप्पर यूनियन आज सुबह जालंधर से मानसर (मुकेरियां, जिला होशियारपुर) तक रोष मार्च निकाल रही है। इस प्रदर्शन के कारण जालंधर-पठानकोट हाईवे पर जाम की स्थिति बन सकती है, जिससे आम जनता और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

आज तड़के ही 100 से अधिक टिप्पर वाहनों का काफिला जालंधर स्थित हवेली के पास इकट्ठा हुआ। यूनियन के अनुसार, यह मार्च पंजाब सरकार की ट्रांसपोर्ट और माइनिंग नीतियों के खिलाफ है, जिसे वे “अन्यायपूर्ण और दोहरे मानकों वाला” बता रहे हैं।

-क्रशर और माइनिंग साइटों पर कार्रवाई की मांग

यूनियन का यह भी कहना है कि टिप्पर में कितना माल लोड हुआ है, इसकी पर्ची क्रशर साइट से मिलती है, ऐसे में ओवरलोडिंग के लिए सिर्फ चालकों को दोषी ठहराना गलत है। यूनियन की मांग है कि क्रशर मालिकों और सरकारी माइनिंग साइटों पर तैनात कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

-आम जनता के लिए एडवाइजरी

मार्च के दौरान टिप्पर काफिले के चलते जालंधर से मुकेरियां की ओर जाने वाली सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम की संभावना है। प्रशासन ने यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने और सुबह से दोपहर तक इस रूट पर यात्रा से बचने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें : Today Weather Update: आंधी-तूफान और बारिश… इन 22 राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट; पढ़ें मौसम अपडेट

Exit mobile version