
Punjab PTI Teacher Recruitment 2026: पंजाब में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। पंजाब सरकार ने प्राइमरी कैडर में 2,000 पीटीआई (Physical Training Instructor) टीचरों की भर्ती का ऐलान किया है। भर्ती प्रक्रिया 31 जुलाई से शुरू होगी, जिससे लंबे समय से इस पद का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका मिलेगा।
जल्द जारी होंगे भर्ती से जुड़े सभी नियम
शिक्षा विभाग के अनुसार, भर्ती से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।
उम्मीदवारों की सहायता के लिए हेल्पलाइन शुरू
भर्ती प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए विभाग ने पहले ही हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। आवेदन या भर्ती से जुड़ी किसी भी तकनीकी या अन्य समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी इस हेल्पलाइन की सहायता ले सकते हैं।
शिक्षा विभाग में सबसे अधिक सरकारी नियुक्तियां
राज्य सरकार का दावा है कि मार्च 2022 से अब तक 67,037 से अधिक युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में रोजगार दिया गया है। इनमें सबसे अधिक 16,308 नियुक्तियां शिक्षा विभाग में की गई हैं, जो इस क्षेत्र में सरकार की भर्ती प्रक्रिया को दर्शाती हैं।
कई विभागों में भी मिली नौकरियां
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब पुलिस में 12,966, बिजली विभाग (PSPCL/PSTCL) में 8,765 से अधिक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 6,320 और स्थानीय निकाय विभाग में 5,771 युवाओं को रोजगार दिया गया है। इसके अलावा, सरकार का कहना है कि निजी और अन्य क्षेत्रों में मिलाकर लगभग 5.5 लाख रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए गए हैं।
मेरिट आधारित भर्ती पर सरकार का जोर
सरकार का कहना है कि सभी नियुक्तियां मेरिट के आधार पर की गई हैं और भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की रिश्वत या राजनीतिक सिफारिश को जगह नहीं दी गई। साथ ही, वर्ष 2022 के बाद भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक का कोई मामला सामने नहीं आने का भी दावा किया गया है।
ये भी पढ़ें…
Gold-Silver Price Today: सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी उछाल, जानें आज आपके शहर में कितना है रेट
युवाओं को राज्य में रोजगार देने पर फोकस
सरकार का उद्देश्य पंजाब के युवाओं को राज्य के भीतर बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें नौकरी के लिए दूसरे राज्यों या विदेशों का रुख न करना पड़े। नई पीटीआई भर्ती को भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...