Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में बढ़ती ठंड के कारण राज्य के इन शहरों में रेड अलर्ट, आने वाले दिनों में और ज्यादा गिरेगा तापमान

चंडीगढ़: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद पिछले कई दिनों से पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में ठंड बढ़ गई है। घने कोहरे का कहर अभी भी जारी है। आज पंजाब के कई शहरों में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया हुआ दिखा। जिसके कारण विजिबिलिटी भी काफी कम रही। वहीं आने वाले पांच दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। मौसम विभाग ने आज के लिए पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर, मलेरकोटला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग की चेतावनी के अनुसार इन जिलों में आज सुबह और रात को घना कोहरा छाया रहेगा और शीत लहर चलेगी।

Exit mobile version