Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश उत्सव की तैयारियों को लेकर सांसद रिंकू, DC एवं पुलिस कमिश्नर ने शोभा यात्रा के रास्तों का लिया जायजा

February 22, 2024

श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश उत्सव की तैयारियों को लेकर सांसद रिंकू, DC एवं पुलिस कमिश्नर ने शोभा यात्रा के रास्तों का लिया जायजा

जालंधर: जालंधर से लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू, डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल और पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने 23 फरवरी 2024 को श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर सजाई जाने वाली शोभा यात्रा के प्रबंधों का जायजा लिया।

लोकसभा सदस्य, डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने आज शोभा यात्रा के मार्ग का दौरा किया और जिला प्रशासन द्वारा किए सभी प्रबंधों की समीक्षा की।

श्री गुरु रविदास धाम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और धार्मिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा के लिए पुलिस, नागरिक प्रशासन और नगर निगम द्वारा उचित प्रबंध किए गए है।

लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने पुलिस अधिकारियों को महिला पुलिस कर्मियों की डियूटी लगाने के अलावा शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरने वाली शोभा यात्रा के दौरान उचित सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा के दौरान यातायात को उचित ढंग से जारी रखने के लिए सभी प्रबंध किए जाए, ताकि श्रद्धालुओं को शोभा यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो ,पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कंट्रोल रूम बनाने के लिए भी कहा गया।

इस मौके पर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने कहा कि शोभा यात्रा को उचित ढंग से चलाने के लिए मेन चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात करने के अलावा पहले से ही रूट डाईवर्ट किए गए है, ताकि शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसके अलावा, लोकसभा सदस्य और डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर नगर निगम को शोभा यात्रा के रास्ते में सफाई, पीने योग्य पानी, मोबाइल शौचालय यूनिट और सजावट के उचित प्रबंध करने के लिए भी कहा।

इस अवसर पर उन्होंने बिजली बोर्ड के अधिकारियों को निर्बाध बिजली स्पलाई सुनिश्चित करने को कहा साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को विशेष मैडीकल टीमें तैनात करने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें