Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पालतू जानवरों का पंजीकरण करवाकर लें पहचान कोड/टोकन : निगम कमिश्नर

August 22, 2025

पालतू जानवरों का पंजीकरण करवाकर लें पहचान कोड/टोकन : निगम कमिश्नर

लुधियाना: निगम अधिकारियों ने निवासियों से अपील की है कि वे अपने पालतू जानवरों (कुत्ते/बिल्ली) का पंजीकरण नगर निगम में अवश्य करवाएं। नगर निगम में पंजीकरण करवाने पर प्रत्येक पालतू जानवर को एक विशेष पहचान कोड/टोकन जारी किया जाएगा। यह न केवल पहचान के लिए बल्कि किसी पशु के खो जाने की स्थिति में उसके मालिक से पुन: मिलाने में भी सहायक होगा। नगर निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल ने बताया कि लुधियाना नगर निगम राज्य में पालतू पशु पंजीकरण शुरू करने वाला अग्रणी निगम है और यह पहल पूरी तरह पालतू जानवरों के कल्याण के लिए है। अब तक कुल 3321 पंजीकरण हो चुके हैं।

पंजीकरण के लिए मात्र 500 रुपए वार्षिक शुल्क रखा गया है और पंजीकृत पालतू जानवरों को पीतल का टोकन भी उपलब्ध करवाया जाता है। यह पंजीकरण ऑनलाइन भी आसानी से किया जा सकता है। इसके लिए निगम की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर फार्म भरना होगा और पालतू जानवरों की फोटो समेत अन्य विवरण अपलोड करने होंगे।

साथ ही पालतू जानवरों के टीकाकरण का प्रमाण पत्र भी जमा करना अनिवार्य है। टोकन मिलने के बाद पालतू जानवर की फोटो भी अप्लोड करनी होगी। पंजीकरण के बाद मालिक निगम कार्यालय (वैटर्नरी ब्रांच, मिड्ढा चौक) से टोकन प्राप्त कर सकते हैं। यह टोकन पालतू जानवरों की कॉलर बैल्ट पर लगाना होगा। पंजीकरण का नवीनीकरण प्रत्येक वर्ष अप्रैल माह में कराना अनिवार्य होगा।

ये भी पढ़ें- अब नहीं चलेगी चालाकी: टोल न भरने पर आएगा ई-नोटिस, 72 घंटे की डेडलाइन तय 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें