Site icon Dainik Savera Times

कॉलेजों में लगेंगे विशेष वोटर पंजीकरण कैंप

municipal-elections-in-haryana

municipal-elections-in-haryana

Registration camps to be held in colleges : अमृतसर। 11 विधानसभा हलकों के कॉलेजों में योग्य युवाओं को मतदाता के रूप में पंजीकृत करने के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय ने अभियान को प्रभावी बनाने के लिए कॉलेज प्रबंधकों और अधिकारियों के साथ बैठक की। पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं को जागरूक करने के साथ 9 सितंबर को गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में मेगा जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी पल्लवी मिश्रा ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक योग्य नागरिक का मतदाता के रूप में पंजीकृत होना और चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं को वोटर के रूप में पंजीकृत करने तथा उन्हें अपने मताधिकार के महत्व के बारे में जागरूक करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पल्लवी मिश्रा ने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा युवाओं सहित समाज के प्रत्येक वर्ग को वोटर पंजीकरण और मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए 9 सितंबर को गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में विशेष मेगा इवेंट आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी तथा युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि कॉलेजों में लगाए जा रहे विशेष कैंपों के दौरान योग्य विद्यार्थियों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने, पहले से दर्ज मतदाता जानकारी की जांच करने तथा आवश्यकता के अनुसार विवरण में संशोधन करवाने संबंधी जानकारी और सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा विद्यार्थियों को चुनाव प्रक्रिया और मताधिकार से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी जाएगी।

Exit mobile version