Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में फिर रुक सकता है रजिस्ट्री का काम, राजस्व अधिकारी संघ ने दी 14 से हड़ताल की चेतावनी

January 12, 2025

पंजाब में फिर रुक सकता है रजिस्ट्री का काम, राजस्व अधिकारी संघ ने दी 14 से हड़ताल की चेतावनी

Registry Work Stop in Punjab : राजस्व अधिकारी संघ ने सरकार की नीतियों और अपने अध्यक्ष सुखचरण सिंह चन्नी की कथित अवैध गिरफ्तारी के विरोध में 14 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। संघ का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है और बार-बार बातचीत के बावजूद उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकला है।

संघ के अध्यक्ष सुखचरण सिंह चन्नी ने बताया कि सरकार के साथ कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन उनके मुद्दों को सुलझाने में लापरवाही बरती गई है। राजस्व अधिकारी संघ ने आरोप भी लगाया कि उनकी अवैध गिरफ्तारी संघ के सदस्यों को दबाने की साजिश है। चन्नी ने कहा कि हमने सरकार समय दिया, ताकि मांगों पर विचार किया जा सके।

संघ के सदस्यों ने बताया कि इस हड़ताल के चलते पंजाब में रजिस्ट्रियों और भूमि रिकॉर्ड से जुड़े कामकाज संबंधित कार्य पूरी तरह ठप हो सकते हैं। बता दें कि बीते साल 27 नवंबर को बरनाला विजीलैंस ने एसोसिएशन के प्रधान चन्नी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ने का दावा किया था। प्रदेश भर के राजस्व अधिकारियों ने 28 और 29 नवंबर को सामूहिक छुट्टी लेकर भी विरोध प्रदर्शन किया था। लेकिन इस बार राजस्व अधिकारियों ने मन बना लिया है कि अगर दो दिन में अध्यक्ष सुखचरण चन्नी के खिलाफ मामला वापस नहीं लिया गया, तो पूरे पंजाब में अनिश्चितकाल के लिए रजिस्ट्री बंद कर दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें