Site icon Dainik Savera Times

केंद्र सरकार द्वारा पंजाबियों के बलिदान को खारिज करना बेहद निंदनीय: CM Bhagwant Mann

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर पंजाब की अहम विषयों पर झांकी निकालने के प्रस्ताव को ख़ारिज करने की निंदा की है। भगवंत मान ने कहा कि “गणतंत्र दिवस के मौके पर पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार को 3 अहम विषयों पर झांकी निकालने का प्रस्ताव भेजा था। पहली ‘मातृभूमि के रक्षक’ जो एक भारतीय सेना और खाद्य आपूर्तिकर्ता के रूप में पंजाब के महत्व का प्रतिनिधित्व करता है। दूसरी ‘नारी शक्ति’ के तहत दिखाएं माई भागो जी की वीरता। तीसरा सारागढ़ी की लड़ाई के दौरान बहादुरी और महान बलिदानों से भरी कहानियों के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास की गौरवशाली घटनाएं। मान ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है कि पंजाबियों के बलिदान को खारिज कर दिया गया।

 

Exit mobile version